गुजरात: सूरत में व्यापारी के मकान में भीषण आग, 5 लोगों की मौत, इनमें चार महिलाएं, एक बच्चा शामिल, घर में रखा था 8 टन साड़ियों का स्टॉक

          गुजरात: सूरत में एक मकान में मंगलवार दोपहर को आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 4 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

          पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के लिंबायत इलाके का यह मकान एक व्यापारी का है, जिसमें करीब 8 टन साड़ियों का स्टॉक रखा हुआ था। इससे घर में पैदल चलने तक की जगह नहीं बची थी। इसी के चलते आग इतनी तेजी से भड़की। किसी को बचने का मौका नहीं मिला।

          मरने वालों में 4 साल का बच्चा भी

          मरने वालों में एक बच्चे समेत 4 महिलाएं शामिल हैं। इनके नाम- शाहनाज बेगम अंसारी (उम्र 65 वर्ष), हुसा बेगम अंसारी (उम्र 18 वर्ष), शबीन अंसारी (उम्र 28), परवीन अंसारी (उम्र 19) और शुभान अंसारी (उम्र 4) शामिल हैं।

          घटनास्थल की तीन तस्वीरें…

          घर के बाहर जली हुई साड़ियों का ढेर।

          घर के बाहर जली हुई साड़ियों का ढेर।

          घर से जले हुई साड़ियां निकालते स्थानीय लोग।

          घर से जले हुई साड़ियां निकालते स्थानीय लोग।

          मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम।

          मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम।

          अहमदाबाद में सिलेंडर ब्लास्ट में 5 झुलसे

          अहमदाबाद के नारणपुरा इलाके में मंगलवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से घर में मौजूद पांच लोग झुलस गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धमाका इतना जोरदार था कि इमारत का लोहे का दरवाजा भी टूटकर सामने वाली दीवार से जा टकराया। इसके साथ ही पास की दो अन्य बिल्डिंगों की खिड़कियां भी टूट गईं।

          जोरदार धमाके से घर का दरवाजा उखड़कर सामने वाली दीवार से जा टकराया।

          जोरदार धमाके से घर का दरवाजा उखड़कर सामने वाली दीवार से जा टकराया।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories