रायपुर : अवैध खनन मामले में 13 ट्रैक्टर और 1 हाईवा जब्त

            रायपुर (BCC NEWS 24): सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई का बड़ा अभियान चलाया। बिलाईगढ़ ने एसडीएम प्रफुल्ल रजक के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 13 ट्रैक्टर और 1 हाईवा जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बेलटिकरी में पत्थर का अवैध उत्खनन करते हुए 6 ट्रैक्टर पकड़े गए, जिन्हें बिलाईगढ़ थाना की अभिरक्षा में सौंपा गया। वहीं सरसीवां क्षेत्र के पेंड्रावन में रेती का अवैध परिवहन करते 6 ट्रैक्टर जब्त किए गए। इसी क्रम में भटगांव क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1 हाईवा और 1 ट्रैक्टर को भी पकड़ा गया। जांच के दौरान सभी वाहनों के पास पीएम आवास निर्माण से संबंधित या अन्य कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


                          Hot this week

                          कोरबा: मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी

                          311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories