अमेरिका: लास वेगास में F-35 फाइटर जेट क्रैश, पायलट ने कूद कर जान बचाई

            अमेरिका: लास वेगास में मंगलवार को एक F-35 फाइटर जेट क्रैश हो गया। अमेरिकी वायुसेना के मुताबिक, यह हादसा नेलिस एयर फोर्स बेस के पास हुआ। विमान इंडियन स्प्रिंग्स से करीब 25 मील उत्तर-पूर्व में नेवादा टेस्ट एंड ट्रेनिंग रेंज के प्रतिबंधित क्षेत्र में गिरा।

            हादसे के दौरान पायलट ने समय रहते इजेक्ट कर लिया, जिससे उसकी जान बच गई। अधिकारियों के अनुसार, पायलट को मामूली चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है।

            वायुसेना ने बताया कि दुर्घटना नियंत्रित एयरस्पेस में हुई और इससे आम लोगों को कोई खतरा नहीं हुआ। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि यह दुर्घटना क्यों हुई।


                          Hot this week

                          कनाडा: सैन्य अड्डे पर जोरदार धमाका, 4 सैनिकों की मौत

                          अल्बर्टा: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अड्डे पर...

                          Related Articles

                          Popular Categories