BREAKING: पंजाब BJP मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट, पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूटे, दीवारों पर 70-80 छर्रे के निशान, 2 संदिग्धों की तलाश जारी

          चंडीगढ़: चंडीगढ़ में BJP के पंजाब मुख्यालय के बाहर बुधवार शाम 5 बजे ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट के बाद वहां पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। BJP ऑफिस की दीवार पर 70 से 80 छर्रे जैसे निशान बन गए हैं।

          इसका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति ग्रेनेड की पिन खोलकर उसे फेंककर भाग रहा है। इस दौरान धमाके की भी आवाज सुनाई देती है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो BJP ऑफिस पर हमले का है।

          ब्लास्ट की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें मौके पर हैं। बम व डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों के जरिए पूरे इलाके को खंगाला जा रहा है। टीम ने विस्फोटक के टुकड़ों की भी जांच की। पुलिस को CCTV में 2 संदिग्ध नजर आए हैं। ये दोनों बाइक पर BJP ऑफिस के आसपास आते-जाते नजर भी आ रहे हैं। इनकी तलाश की जा रही है। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) भी मौके पर पहुंच गई है।

          चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा- भाजपा के पंजाब ऑफिस पर धमाका हुआ। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी ब्लास्ट किसने और क्यों किया, इसमें कौन सा विस्फोटक यूज हुआ, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

          धमाके के बाद के PHOTOS…

          मौके पर यह संदिग्ध स्कूटी दिखी है, जिसके आसपास छर्रे लगने जैसे निशान हैं। हालांकि, धमाका किस चीज में हुआ है, यह अभी क्लियर नहीं है।

          मौके पर यह संदिग्ध स्कूटी दिखी है, जिसके आसपास छर्रे लगने जैसे निशान हैं। हालांकि, धमाका किस चीज में हुआ है, यह अभी क्लियर नहीं है।

          स्कूटी के मालिक हर्ष की मां भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि स्कूटी उन्हीं की है। बेटे ने फोन कर घटना के बारे में बताया तो दौड़ी चली आई।

          स्कूटी के मालिक हर्ष की मां भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि स्कूटी उन्हीं की है। बेटे ने फोन कर घटना के बारे में बताया तो दौड़ी चली आई।

          पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर जांच में जुटी हुई हैं।

          पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर जांच में जुटी हुई हैं।

          फोरेंसिक टीम ने पूरे एरिया की जांच की सबूत जमा किए।

          फोरेंसिक टीम ने पूरे एरिया की जांच की सबूत जमा किए।

          घटना की सूचना मिलने पर चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर मौके पर पहुंचीं।

          घटना की सूचना मिलने पर चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर मौके पर पहुंचीं।

          धमाके के बाद BJP दफ्तर खाली करा दिया गया। सभी कर्मियों को उनके घर भेज दिया गया।

          धमाके के बाद BJP दफ्तर खाली करा दिया गया। सभी कर्मियों को उनके घर भेज दिया गया।



                    Hot this week

                    रायपुर : नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी

                    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निधि का सदुपयोग कर...

                    रायपुर : राखी का रिश्ता भरोसे का साथ, “विष्णु भैया” संग विकास की बात

                    राखी की मिठास में घुला महतारी वंदन का संबलमहतारी...

                    रायपुर : जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

                    कम्प्रेस्ड बायोगैस, ग्रीन हाइड्रोजन और जैव ईंधन से खुलेंगे...

                    रायपुर : महतारी वंदन से शांति के घर आई खुशियों की मिठास

                    रायपुर (BCC NEWS 24): भाई-बहन के अटूट प्रेम और...

                    Related Articles

                    Popular Categories