रायपुर : आदिम जाति विकास विभाग के योजनाओं एवं नवीन व्यय प्रस्तावों की समीक्षा हेतु बैठक 6 अप्रैल को

          प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में होगी बैठक 

          रायपुर (BCC NEWS 24): आदिम जाति विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा 06 अप्रैल  को सुबह 11 बजे से नया रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बैठक लेंगे। 

          बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के मुख्य बजट में शामिल विभागीय योजनाओं, अपरीक्षित नवीन व्यय मद प्रस्तावों तथा विभिन्न विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा क्रय की गई सामग्रियों के मानकीकरण, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की जिला-वार स्थिति, आवंटित एवं व्यय राशि का विवरण तथा शेष भुगतान की स्थिति का भी परीक्षण किया जाएगा। आदिवासी संग्रहालय एवं शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय से प्राप्त आय एवं व्यय की जानकारी भी बैठक में प्रस्तुत की जाएगी।

          बैठक में विभागीय भवन निर्माण कार्यों, प्रधानमंत्री जनमन योजना एवं धरती आबा योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति तथा उनकी प्रशासकीय स्वीकृतियों की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित नवीन व्यय मदों, विशेष रूप से राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम द्वारा लिए गए ऋणों के भुगतान से संबंधित योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।



                    Hot this week

                    रायपुर : बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल

                    जमीनी स्तर पर तैयारियों को परखा गया, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...

                    रायपुर : नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ आबंटित

                    उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सभी...

                    Related Articles

                    Popular Categories