कोरबा: भारतमाला पर स्कॉर्पियो और ट्रेलर में भीषण टक्कर, 1 की मौके पर मौत, दो घायलों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया

            कोरबा: जिले में गुरुवार रात उरगा थाना क्षेत्र के तरदा भारतमाला मार्ग पर एक स्कॉर्पियो और ट्रेलर में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

            टक्कर के बाद वाहन में फंसे लोगों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है। उरगा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

            निजी कंपनी में काम करते हैं घायल

            जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में तीन लोग सवार थे, जो रायपुर की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अरुण कुमार यादव के रूप में हुई है, जो झारखंड के गढ़वा जिले के सुनई गांव के निवासी था।

            रायपुर रेफर किया गया

            घायलों में 26 वर्षीय चंद्र प्रकाश यादव (रायपुर निवासी) और 30 वर्षीय नागेंद्र साहू (सेमरा, धमतरी निवासी) शामिल हैं। दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

            डंपर शिफ्ट करने जा रहे थे

            बताया जा रहा है कि ये तीनों रायपुर की निजी कंपनी के काम से दो डंपर को रायपुर से कोरबा शिफ्ट करने जा रहे थे। यह हादसा रायपुर से कोरबा आते समय तरदा के पास हुआ। अरुण पिछले दो साल से इसी कंपनी में काम कर रहा था।

            झारखंड से परिजन रवाना

            हादसे की सूचना मिलते ही अरुण के परिजन देर रात झारखंड से कोरबा के लिए रवाना हो गए हैं। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया।


                          Hot this week

                          कोरबा: मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी

                          311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories