मध्य प्रदेश: अनूपपुर में 4 मंजिला लॉज अचानक गिरी, 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, 100 लोगों की टीम रेस्क्यू में जुटी

              मध्य प्रदेश: प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड के पास 4 मंजिला अग्रवाल लॉज अचानक गिरी। मलबे में कई मजदूर और लोगों के दबे होने की आशंका है। लॉज के गिरने से आसपास की कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। रेस्क्यू में जुटी टीम ने मलबे से दो लोगों को शव निकाले हैं।

              जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार की शाम लगभग 5:30 बजे हुआ। स्थानीय अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। 100 लोगों की टीम रेस्क्यू में जुटी है। मलबे में कितने मजदूर और लोग दबे हैं, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

              लॉज में कई लोग ठहरे हुए थे

              एसपी मोती उर रहमान ने बताया कि बिल्डिंग लगभग 10 साल पुरानी है। लॉज के बगल में निर्माण कार्य चल रहा था। लॉज में कई लोग ठहरे हुए थे। अचानक भरभरा कर गिरने से लॉज में मौजूद लोग और मजदूर दब गए।

              एसईसीएल जमुना, कोतमा से रेस्क्यू दल बुलाया गया है। रेस्क्यू टीम मलबा हटाने और लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू करेगी। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि अंदर कितने लोग दबे हैं। वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

              बगल के मकान में चल रही थी खुदाई

              कोतमा TI रत्नंबर शुक्ला ने बताया कि लॉज के ठीक बगल में स्थित एक मकान है। मकान में अंडरग्राउंड खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। बचाव कार्य में 100 से ज्यादा लोग लगे हुए हैं। मलबे के नीचे 7-8 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अब तक एक महिला को बचाया गया है।

              हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए…

              लॉज गिरने से कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

              लॉज गिरने से कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

              हादसे के बाद इलाके में धुआं-धुआं हो गया।

              हादसे के बाद इलाके में धुआं-धुआं हो गया।

              सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

              सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

              हादसे के बाद लोगों की मौके पर भीड़ जुटने लगी।

              हादसे के बाद लोगों की मौके पर भीड़ जुटने लगी।

              स्थानीय लोगों ने घायल महिला को बचाया।

              स्थानीय लोगों ने घायल महिला को बचाया।


                              Hot this week

                              रायपुर : दो नदियां पार कर ग्रामीणों के बीच पहुंचे कलेक्टर

                              जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं, 3 दिन में बिजली...

                              रायपुर : करघे से कमाई तक : धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत

                              शासकीय सहयोग से बढ़ा उत्पादन, आय और आत्मविश्वाससंबलपुरी साड़ियों...

                              रायपुर : जशपुर में धूमधाम से मनाया गया जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव

                              ’नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत, शिक्षा के महत्व का...

                              Related Articles

                              Popular Categories