BREAKING: दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके, 5.9 तीव्रता दर्ज; अफगानिस्तान का हिंदूकुश केंद्र था, वहां 8 की मौत

              नई दिल्ली: दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश था। अफगानिस्तान में भूकंप में 8 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के थे, जिनकी मौत घर गिरने से हुई।

              भारत में फिलहाल नुकसान की खबर नहीं है। पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में रात 9: 46 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। घबराए लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप के दौरान घरों में पंखे और झूमर हिलने लगे। लोगों ने इसके वीडियो बना लिए।

              पठानकोट के भुल्ला चौक बाजार से घर में लटकाए तालों के हिलते का वीडियो सामने आया। ये वीडियो घर के मालिक अनमोल शर्मा ने बनाया। अभी नुकसान के बारे में कहीं से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं।

              भूकंप से जुड़ी 2 फोटो…

              पठानकोट के भुल्ला चौक बाजार से घर में लटकाए तालों के हिलते का वीडियो सामने आया।

              मोहाली में भूकंप के बाद हिलता घर में लगा झूमर।

              मोहाली में भूकंप के बाद हिलता घर में लगा झूमर।

              भूकंप आने का कारण

              हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है और इस डिस्‍टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

              467 साल पहले चीन में आए भूकंप में 8.30 लाख लोगों की मौत हुई थी

              सबसे जानलेवा भूकंप चीन में 1556 में आया था, जिसमें 8.30 लाख लोगों की मौत हुई थी। तीव्रता के लिहाज से अब तक का सबसे खतरनाक भूकंप चिली में 22 मई 1960 को आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 9.5 थी।

              इसकी वजह से आई सुनामी से दक्षिणी चिली, हवाई द्वीप, जापान, फिलिपींस, पूर्वी न्यूजीलैंड, दक्षिण-पूर्व ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में भयानक तबाही मची थी। इसमें 1655 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 3000 लोग घायल हुए थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिली नई उड़ान

                              बीजापुर के मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित विद्यालयों में चयन,...

                              रायपुर : बेटियों की सेहत को मिला सबसे बड़ा सुरक्षा कवच

                              प्रदेश में 1.49 लाख किशोरियों को लगा एचपीवी टीका,...

                              रायपुर : ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

                              पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उपमुख्यमंत्री श्री विजय...

                              रायपुर : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” का आयोजन

                              रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी तकनीक से नशे पर कड़ा प्रहार​रायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories