महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में कार गिरी, 9 मौतें, सभी एक ही परिवार के, इनमें 6 बच्चे भी शामिल

              महाराष्ट्र: प्रदेश के नासिक जिले में एक कार के कुएं में गिरने से एक परिवार के छह बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे डिंडोरी शहर के शिवाजी नगर इलाके में हुआ।

              पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार एक बैंक्वेट हॉल में फंक्शन में शामिल होने के बाद घर जा रहे थे, तभी उनकी कार वेन्यू के पास एक कुएं में गिर गई। लोग मौके पर पहुंचे और आधी रात को दो क्रेन और तैराकों की मदद से कार और उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला।

              पुलिस के अनुसार, मरने वालों की पहचान सुनील दत्तू दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, एक अन्य महिला आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के छह बच्चों (पांच लड़कियां और एक लड़का) के रूप में हुई है।

              अधिकारी ने कहा कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ड्राइवर को कुआं कैसे नहीं दिखा। उन्होंने आगे कहा, हम चश्मदीदों की तलाश कर रहे हैं और घटना के CCTV फुटेज चेक कर रहे हैं।

              हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें…

              यह वही कुआं है जिसके अंदर कार गिरी थी। कुंए का बाहरी हिस्सा भी टूट गया।

              यह वही कुआं है जिसके अंदर कार गिरी थी। कुंए का बाहरी हिस्सा भी टूट गया।

              क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। उस वक्त उसमें शव मौजूद थे।

              क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। उस वक्त उसमें शव मौजूद थे।

              कुंए से निकाले जाने के बाद कार को बाहर खड़ा किया गया। कार का आधे से ज्यादा हिस्सा टूट गया था।

              कुंए से निकाले जाने के बाद कार को बाहर खड़ा किया गया। कार का आधे से ज्यादा हिस्सा टूट गया था।


                              Hot this week

                              रायपुर : राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स

                              शहर का ब्यस्त यातायात होगा तेज और सुव्यवस्थितलोक निर्माण...

                              रायपुर : अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है – मुख्यमंत्री साय

                              प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...

                              Related Articles

                              Popular Categories