BIG NEWS: केरल जनसभा में बोले PM मोदी- कांग्रेस चाहती है खाड़ी देश भारत को दुश्मन समझें, उन्हें नाराज करने वाले बयान दे रही, इससे वहां भारतीयों पर मुसीबत आ सकती है

              नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरलम के थिरुवल्ला में जनसभा की। उन्होंने कहा- कांग्रेस चाहती है कि वेस्ट एशियाई देश भारत को अपना दुश्मन समझें। हम यहां कोई ऐसी गलती कर दें, कोई ऐसा बयान दे दें जिससे खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों को वहां से बाहर निकलने में मुसीबत आ जाए, इसलिए कांग्रेस खाड़ी देशों को नाराज करने वाले बयान दे रही है।

              कांग्रेस चाहती है कि पैनिक फैले और कांग्रेस को मोदी को गालियां देने का मौका मिले। मैं कांग्रेस, UDF, LDF के लोगों से कहना चाहता हूं कि राजनीति अपनी जगह पर है, चुनाव आते जाते रहेंगे लेकिन केरलम के लाखों भाई-बहन वहां हैं उनकी सुरक्षा मेरी प्राथमिकता है।

              मोदी ने कहा- इस बार के चुनाव में केरलम में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) की सरकार जाएगी और नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की सरकार आएगी। मैं पहले भी केरलम आया हूं, लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ अलग है। केरल एक ऐतिहासिक बदलाव के लिए तैयार है। इस बार सत्ता परिवर्तन होगा।

              पीएम मोदी ने केरलम के तिरुवनंतपुरम में रोड शो किया।

              पीएम मोदी ने केरलम के तिरुवनंतपुरम में रोड शो किया।

              केरल के पलक्कड़ के कोंगड में 100 साल की महिला कुचम्मा ने घर से वोटिंग की।

              बहरामपुर में अधीर रंजन चौधरी से साथ धक्का-मुक्की हुई।

              बहरामपुर में अधीर रंजन चौधरी से साथ धक्का-मुक्की हुई।

              चुनाव से जुड़े अपडेट्स

              • चुनाव आयोग ने भबानीपुर में सुवेंदु अधिकारी के नामांकन में लापरवाही को लेकर कोलकाता पुलिस के 4 अधिकारियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। रोड शो के दौरान BJP और TMC समर्थक आमने-सामने आ गए, जिससे इलाके में तनाव और ट्रैफिक जाम हो गया था।
              • बहरामपुर में जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी से टीएमसी कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि टीएमसी पार्षद भीष्मदेव कर्मकार की मौजूदगी में घटना हुई।
              • केरल में 9 अप्रैल को वोटिंग के दिन 18–30 साल के युवा वोटर्स को पोलिंग स्टेशन तक 2 किमी के अंदर फ्री राइड मिलेगी, जबकि पहली बार वोट देने वालों को हलवा पैकेट दिया जाएगा।
              • तमिलनाडु के लालगुडी में चुनावी फ्लाइंग स्क्वॉड ने 50 लाख रुपए कैश जब्त किए, जिसका कोई वैध हिसाब नहीं दिया जा सका। यह रकम TVK उम्मीदवार कू पा कृष्णन के एक रिश्तेदार के घर से बरामद हुई।
              • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तिरुनेलवेली में चुनाव प्रचार के दौरान रजनीकांत का गाना गाकर DMK का घोषणापत्र समझाया। इस दौरान उन्होंने गठबंधन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की।

                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम

                              दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ...

                              रायपुर : पक्का आवास मिलने से जीवन में आई खुशहाली

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ राज्य...

                              Related Articles

                              Popular Categories