बांग्लादेश: ढाका में गैस लाइटर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, हादसे में 5 लोगों की मौत, मृतकों की पहचान नहीं हो सकी, जांच जारी

          बांग्लादेश: ढाका के पास स्थित केरानिगंज के कदमतली इलाके में शनिवार दोपहर गैस लाइटर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

          फायर सर्विस और सिविल डिफेंस के मुताबिक, आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 7 यूनिट तैनात की गईं। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

          शाम तक राहत और बचाव दल ने मलबे से 5 शव बरामद किए। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।



                    Hot this week

                    रायपुर : महतारी वंदन से बदली सोच : बेटी के भविष्य के लिए हर महीने कर रहीं निवेश

                    मुंगेली की केशमती बैगा ने सुकन्या समृद्धि योजना में...

                    रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक कल 25 अगस्त को

                    बैठक में संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी सहित...

                    Related Articles

                    Popular Categories