रायपुर : अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त

            रायपुर (BCC NEWS 24): बेमेतरा जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले में जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व एवं खनिज विभाग के संयुक्त दल द्वारा तहसील थान खमरिया अंतर्गत ग्राम कुरदा एवं जेवरा में  अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त 1 जेसीबी मशीन, 2 हाईवा वाहन तथा ईंट से भरा 1 स्वराज माजदा वाहन जब्त किया गया। इन वाहनों को सुरक्षार्थ थाना थान खमरिया में रखा गया है। इसके अतिरिक्त अवैध परिवहन के एक अन्य प्रकरण में रेत से भरा 1 हाईवा वाहन भी जब्त कर थाना बेरला में सुरक्षित रखा गया है, जिस पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि बीते दिनों भी प्रशासन द्वारा गिट्टी से भरी 2 हाईवा गाडि़यां जब्त कर थाना बेरला में खड़ी कराई गई थीं, जिन पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा आम नागरिकों से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है। 


                          Hot this week

                          कनाडा: सैन्य अड्डे पर जोरदार धमाका, 4 सैनिकों की मौत

                          अल्बर्टा: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अड्डे पर...

                          Related Articles

                          Popular Categories