BIG NEWS: इजराइल ने ईरान की साउथ पार्स गैस फील्ड पर मिसाइल हमला किया, यह दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड, ट्रम्प ने यहां अटैक करने से मना किया था; जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास धमाका

        तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: इजराइल ने सोमवार को ईरान की साउथ पार्स गैस फील्ड पर फिर से मिसाइल हमला किया। यह दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड है, जो ईरान और कतर के बीच फैली हुई है।

        इससे पहले इजराइल ने 18 मार्च को भी इस गैस फील्ड पर हमला किया था। तब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा था कि उन्हें इस हमले की कोई जानकारी नहीं थी। ट्रम्प ने ये भी कहा था कि इस तरह के और हमले नहीं होने चाहिए।

        वहीं आज जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास भी धमाकों की आवाज सुनी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया।

        ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…

        इजराइली आर्मी ने रविवार को लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया।

        इजराइली आर्मी ने रविवार को लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया।

        अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने रविवार को ईरानी ड्रोन गिराने का फुटेज जारी किया।

        अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने रविवार को ईरानी ड्रोन गिराने का फुटेज जारी किया।

        ईरान ने रविवार को अमेरिकी विमान के मलबे की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की।

        ईरान ने रविवार को अमेरिकी विमान के मलबे की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की।

        ईरान ने ग्लोबल सप्लाई ठप करने की धमकी दी

        ईरान ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका और इजराइल के हमले बढ़े तो वह ग्लोबल सप्लाई चेन को ठप कर देगा। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज के अलावा दूसरे समुद्री रास्तों को भी निशाना बना सकता है।

        ईरानी सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली अकबर वेलायती ने कहा कि किसी भी बड़ी कार्रवाई का जवाब सिर्फ सैन्य स्तर पर नहीं, बल्कि वैश्विक ऊर्जा और व्यापार पर असर डालकर दिया जाएगा।

        उन्होंने कहा कि सिर्फ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ही नहीं, बल्कि बाब-अल-मंदेब जैसे अहम समुद्री रास्ते भी खतरे में आ सकते हैं।

        यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने का अल्टीमेटम दिया है और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

        इससे पहले ईरान के करीबी माने जाने वाले यमन के हूती विद्रोही रेड सी में जहाजों पर हमले की बात कह चुके हैं।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories