रायपुर : मुंगेली में संभागीय एवं उपसंभागीय कार्यालय भवन निर्माण हेतु 279.18 लाख की पुनरीक्षित स्वीकृति

              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन द्वारा मुंगेली जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम करही/धरमपुरा स्थित शासकीय भूमि में संभागीय कार्यालय, दो उपसंभागीय कार्यालय तथा कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी हेतु आवासीय भवन निर्माण कार्य के लिए 279.18 लाख (दो करोड़ उन्यासी लाख अठारह हजार रुपए) की पुनः पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के अंतर्गत कार्यालयीन अधोसंरचना को सुदृढ़ करने हेतु संभागीय कार्यालय, दो उपसंभागीय कार्यालय तथा अधिकारियों के लिए आवासीय भवनों का निर्माण किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सुविधा एवं दक्षता बढ़ेगी।

              परियोजना पर व्यय अनुसूचित जाति उपयोजना अंतर्गत वृहद सिंचाई मद से किया जाएगा। शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्य स्वीकृत लागत एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही पूर्ण किया जाए तथा कार्य प्रारंभ करने से पूर्व सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। निविदा प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक रखते हुए सभी शासकीय नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। निर्माण कार्य हेतु ड्रॉइंग एवं डिज़ाइन का अनुमोदन सक्षम अधिकारी से कराया जाएगा तथा पर्याप्त बाधा-रहित भूमि उपलब्ध होने पर ही निविदा आमंत्रित की जाएगी। यदि भू-अर्जन की आवश्यकता हो, तो इसे स्वीकृत राशि की सीमा में ही किया जाएगा, अन्यथा निर्माण कार्य शासकीय भूमि पर ही सुनिश्चित किया जाएगा।

              कार्य में मितव्ययिता, उच्च गुणवत्ता एवं वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही, कार्य को अनुबंधानुसार निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना अनिवार्य होगा तथा अनावश्यक समय-वृद्धि की अनुमति नहीं दी जाएगी। परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र में प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलेगी तथा शासन के कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता प्राप्त होगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य सरकार द्वारा संचालित महतारी...

                              Related Articles

                              Popular Categories