BIG NEWS: दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोड़कर घुसी कार, नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 हिरासत में, कार भी बरामद; स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर भाग गया था

              नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा कैंपस में सोमवार दोपहर को सुरक्षा में चूक हुई। दोपहर करीब 2 बजे यूपी नंबर की कार वीआईपी एंट्री वाला गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसी। कार ड्राइवर ने नकाब पहना हुआ था।

              अधिकारियों के मुताबिक, ड्राइवर सीधे विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर गया और पोर्च के पास गुलदस्ता रखकर कार समेत मौके से फरार हो गया। हालांकि बम जैसी कोई चीज नहीं मिली।

              घटना के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची है। गेट नंबर 2 पर अब सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने आरोपी समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में से एक उत्तर प्रदेश के पीलीभीत रहने वाला सरबजीत है।

              पुलिस ने टाटा सिएरा कार भी बरामद की है। हाल ही में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां भी मिली थीं।

              घटना की 4 तस्वीरें…

              अज्ञात कार दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर 2 को बैरियर तोड़कर अंदर घुसी। इसके बाद बाहर भी निकली। ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया।

              अज्ञात कार दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर 2 को बैरियर तोड़कर अंदर घुसी। इसके बाद बाहर भी निकली। ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया।

              गेट नंबर 3 से वीआईपी एंट्री होती है। पुलिस अब अज्ञात कार की तलाश में जुटी है।

              गेट नंबर 3 से वीआईपी एंट्री होती है। पुलिस अब अज्ञात कार की तलाश में जुटी है।

              विधानसभा कैंपस में दिल्ली पुलिस की डॉग स्क्वॉड टीम ने कारों की चेकिंग की।

              विधानसभा कैंपस में दिल्ली पुलिस की डॉग स्क्वॉड टीम ने कारों की चेकिंग की।

              दिल्ली पुलिस की टीम ने गुलदस्ते की जांच की।

              दिल्ली पुलिस की टीम ने गुलदस्ते की जांच की।

              20 अगस्त 2025: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था

              दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त 2025 की सुबह जनसुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था। शिकायतकर्ता बनकर पहुंचे आरोपी ने सीएम को कागज देते समय उनका हाथ खींचा था। आरोपी ने उनके बाल खींचे और फिर थप्पड़ मारा था। हमले में रेखा के हाथ-कंधे, सिर पर चोटें आईं थीं।

              आरोपी का नाम राजेशभाई खीमजी था। गुजरात के राजकोट का रहने वाला था। उसे तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया था। राजेश पर गुजरात में भी चाकूबाजी समेत 5 केस पहले से दर्ज थे। हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान उसके पास कोई हथियार नहीं मिला था।


                              Hot this week

                              कोरबा: दीपका में भाजपा के पक्ष में लहर, ऋषि सिदार को मिल रहा जनता का समर्थन और आशीर्वाद

                              भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थनकोरबा...

                              रायपुर : वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर

                              डोंगनाला का हरिबोल स्वयं सहायता समूह बना महिला सशक्तिकरण...

                              कोरबा: निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर...

                              Related Articles

                              Popular Categories