कोरबा: शराब के लिए दोस्त की बाइक बेची, गुस्से में दोस्त ने की बेरहमी से पिटाई, युवक को नग्न कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, नाक-मुंह लहूलुहान हुआ; आरोपी दोस्त की तलाश जारी

              कोरबा: शहर में युवक ने शराब पीने के लिए दोस्त की बाइक बेच दी। इसके बाद उसकी नग्न कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की गई। अब मारपीट का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

              मामला 27 मार्च है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपी दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में जुट गई है। घटना दर्री थाना क्षेत्र की है।

              देखिए पहले ये तस्वीरें-

              युवक ने शराब के लिए दोस्त की बाइक बेच दी थी।

              युवक ने शराब के लिए दोस्त की बाइक बेच दी थी।

              दोस्त ने युवक को नग्न कर सड़क पर जमकर पीटा।

              दोस्त ने युवक को नग्न कर सड़क पर जमकर पीटा।

              सड़क पर लोगों को घटना की जानकारी देकर मदद मांगता रहा युवक।

              सड़क पर लोगों को घटना की जानकारी देकर मदद मांगता रहा युवक।

              शराब का आदी है युवक

              जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक का नाम अमरदास (36) है, जो शराब पीने का आदी है। वह कावेरी विहार के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है, जबकि पत्नी अधिकारियों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है।

              बताया जा रहा है कि 27 मार्च को अमरदास अपने दोस्त सरोज कुमार के पास पहुंचा और उसकी बाइक लेकर शराब पीने चला गया। बाद में जब अमरदास वापस लौटा, तो उसके पास बाइक नहीं थी। पता चला कि वह शराब के लिए बाइक बेच दी है।

              कपड़े उतारकर नग्न कर पीटा

              इसके बाद दोस्त ने उसकी जमकर पिटाई की, उसे कपड़े उतारकर नग्न कर दिया गया और सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। राहगीरों ने जब यह देखा तो उन्होंने युवक को रुकवाया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

              आरोपी दोस्त की तलाश जारी

              लोगों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी दोस्त मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए घायल को अस्पताल पहुंचाया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक खून से लथपथ इधर-उधर भागता हुए दिखाई दे रहा है।

              फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

              पुलिस बोली- बिलासपुर का रहने वाला आरोपी

              दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि घटना 27 मार्च की है। पीड़ित ने मारपीट की शिकायत की थी, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पहले यह स्पष्ट नहीं था कि पिटाई हुई है, लेकिन अब वीडियो के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

              आरोपी बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल फरार है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories