BIG NEWS: वियतनाम के नए राष्ट्रपति बने तो लाम, सर्वसम्मति से चुना गया, सरकार और पार्टी दोनों की मिली कमान

            हनोई: वियतनाम में कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव तो लाम को सर्वसम्मति से पांच साल के लिए राष्ट्रपति चुना गया है। अब उनके पास पार्टी और सरकार, दोनों की पूरी कमान आ गई है। यह कदम वियतनाम की उस पुरानी व्यवस्था से अलग है, जिसमें सत्ता अलग-अलग नेताओं के बीच बंटी रहती थी। अब एक ही नेता के पास ज्यादा ताकत आ गई है, जैसा चीन में शी जिनपिंग और पड़ोसी देश लाओस में देखने को मिलता है। जनवरी में जब तो लाम को दोबारा कम्युनिस्ट पार्टी का प्रमुख चुना गया था, तभी से माना जा रहा था कि वह राष्ट्रपति भी बनेंगे। अब यह पूरी तरह साफ हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी ज्यादा ताकत मिलने से तो लाम के पास अब अपने फैसले लागू करने की ज्यादा आजादी होगी। 1980 के दशक के बाद यह पहली बार है जब किसी नेता के पास इतना मजबूत जनादेश और राजनीतिक स्पेस है।


                          Hot this week

                          कोरबा: मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी

                          311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories