BIG NEWS: अमेरिकी रक्षा मंत्री का दावा- ईरान के भीख मांगने पर सीजफायर किया, उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा था, ट्रम्प की चेतावनी- अगर कोई देश ईरान को हथियार देगा तो 50% टैरिफ लगाएंगे

            तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया कि ईरान की लीडरशिप सीजफायर के लिए भीख मांग रही थी, क्योंकि उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा था। उन्होंने कहा कि अब किसी भी हालत में ईरान को परमाणु बम बनाने नहीं दिया जाएगा।

            उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट खुला है और जहाज वहां से गुजरते रहेंगे। अमेरिका और ईरान की सेनाएं इस इलाके पर नजर रखे हुए हैं।

            इससे पहले राष्ट्रपति ट्रम्प ने चेतावनी दी थी कि अगर कोई देश ईरान को हथियार देगा, तो उस पर 50% टैरिफ लगाया जाएगा। यह फैसला तुरंत लागू होगा और इसमें कोई छूट नहीं होगी।

            अमेरिका और ईरान के बीच करीब 40 दिन बाद 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनी है। ट्रम्प ने बताया कि यह फैसला पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ की अपील के बाद लिया गया।

            सीजफायर के ऐलान के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में जश्न मनाया गया।

            ईरानी नागरिकों ने तेहरान में इजराइल और अमेरिका के झंडे जलाकर सीजफायर का जश्न मनाया।

            ईरानी नागरिकों ने तेहरान में इजराइल और अमेरिका के झंडे जलाकर सीजफायर का जश्न मनाया।

            सीजफायर के जश्न के दौरान कई लोग पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीरें लेकर पहुंचे।

            सीजफायर के जश्न के दौरान कई लोग पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीरें लेकर पहुंचे।

            ईरान ने अमेरिका को 10 पॉइंट का प्लान भेजा

            ट्रम्प ने बताया कि ईरान ने अमेरिका को 10 पॉइंट का प्लान भेजा है। उन्होंने कहा कि इस पर आगे बातचीत की जा सकती है।

            वहीं ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने दावा किया है कि अमेरिका ने उसका 10 पॉइंट प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। काउंसिल के मुताबिक यह समझौता ईरान की शर्तों पर हुआ है और इसे देश की जीत बताया है।

            ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…

            इजराइल ने मंगलवार को दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह कमांड और कम्युनिकेशंस सेंटर पर हमला किया।

            इजराइल ने मंगलवार को दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह कमांड और कम्युनिकेशंस सेंटर पर हमला किया।

            दक्षिणी इजराइल के ऐलात शहर में मंगलवार को इजराइली डिफेंस सिस्टम ईरानी मिसाइलों को रोकते हुए।

            दक्षिणी इजराइल के ऐलात शहर में मंगलवार को इजराइली डिफेंस सिस्टम ईरानी मिसाइलों को रोकते हुए।

            इजराइली सेना ने मंगलवार को लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया।

            इजराइली सेना ने मंगलवार को लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया।


                          Hot this week

                          कोरबा: मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी

                          311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories