रायपुर : फसल विविधीकरण से समृद्धि की ओर बढ़ते कदम

              किसानों को 314 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता 

              कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रही मदद 

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि एवं कृषि क्षेत्र में स्थायित्व लाने के उद्देश्य से फसल विविधीकरण को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में राज्य के 25.28 लाख किसानों को 12 हजार करोड़ रूपए की आदान सहायता के रूप में प्रदाय किए गए। 

              कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा धान पर निर्भरता कम करते हुए किसानों को दलहनी, तिलहनी एवं मोटे अनाज सहित अन्य लाभकारी फसलों की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषक उन्नति योजना के प्रावधान के तहत उन किसानों को प्रोत्साहन दिया गया है, जिन्होंने धान के अतिरिक्त दलहनी-तिलहनी फसलें, कोदो-कुटकी, रागी, मक्का एवं कपास जैसी फसलों का उत्पादन किया है। कृषि मंत्री श्री नेताम ने बताया कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत राज्य के 3 लाख 6 हजार 685 किसानों को 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से कुल 311 करोड़ 87 लाख 79 हजार रुपये की आदान सहायता राशि प्रदान की गई है। यह सहायता सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित की गई है, जिससे उन्हें खेती की लागत में राहत मिली है। इसके अतिरिक्त, जिन किसानों ने पारंपरिक धान की खेती को छोड़कर पूर्ण रूप से वैकल्पिक फसलों को अपनाया है, उन्हें विशेष प्रोत्साहन के तहत 11 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से सहायता दी गई है। इस श्रेणी में 2 हजार 235 किसानों को कुल 2 करोड़ 72 लाख 97 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। इस प्रकार, कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत कुल 314 करोड़ 60 लाख 76 हजार रुपये की राशि किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है। 

              कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा है कि राज्य सरकार की यह पहल न केवल किसानों की आय में वृद्धि कर रही है, बल्कि कृषि क्षेत्र में संतुलन, पोषण सुरक्षा और टिकाऊ खेती को भी बढ़ावा दे रही है। फसल विविधीकरण से जहां एक ओर किसानों को बाजार में बेहतर मूल्य मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर भूमि की उर्वरता में भी सुधार हो रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की यह दूरदर्शी नीति किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : दिव्यांग सुश्री शशि बंजारे बनीं स्वरोजगार की मिसाल

                              जनदर्शन से मिली नई राह रायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव...

                              रायपुर : नक्सल क्षेत्र में उम्मीद की नई किरण

                              पक्का घर बना सम्मानजनक जीवन का आधाररायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : खरीफ सीजन से पहले उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन सख्त

                              16 दुकानों का निरीक्षण, अनियमितता पर 5 को कारण...

                              रायपुर : चार जिले के सहायक आयुक्त को शो-कॉज नोटिस

                              प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली राज्य स्तरीय विभागीय...

                              रायपुर : अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

                              हाईवा व जेसीबी जब्त, प्रकरण दर्जरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories