रायपुर : परमेश्वरी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 1.80 करोड़ स्वीकृत

              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी

              रायपुर (BCC NEWS 24): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने तखतपुर नगर पालिका में परमेश्वरी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 79 लाख 60 हजार रुपए की पुनरीक्षित स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने तखतपुर नगर पालिका में परमेश्वरी तालाब के पहले चरण के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 18 लाख 72 हजार रुपए, दूसरे चरण के कार्य के लिए 84 लाख 97 हजार रुपए तथा तीसरे चरण के लिए 73 लाख 85 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नगर पालिका के अधिकारियों को सौंदर्यीकरण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

                              श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि...

                              रायपुर : अवैध रूप से भंडारित 20 गैस सिलेण्डर जब्त

                              फरसवानी और बीरतराई में खाद्य विभाग की कार्रवाईरायपुर (BCC...

                              रायपुर : धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल

                              धोवाताल बना मॉडल गांव, गौठान से चमकी किस्मतरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories