रायपुर : ढोढ़ी घाट और चिलरा घाट में स्टॉप-डैम के लिए 33 लाख मंजूर

              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी

              रायपुर (BCC NEWS 24): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत में दो स्टॉप-डैम्स (Stop-Dams) के निर्माण के लिए 33 लाख 26 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने दोनों कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने लखनपुर नगर पंचायत के ढोढ़ी घाट में स्टॉप-डैम के निर्माण के लिए 17 लाख 86 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग ने चिलरा घाट में भी स्टॉप-डैम के लिए 15 लाख 40 हजार रुपए की मंजूरी दी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बना सुशासन तिहार

                              शिविर में सुशील यादव का बंटवारा संबंधी प्रकरण का...

                              रायपुर : आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा किसानों को उन्नत धान बीजों का वितरण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान...

                              रायपुर : केतनपाल में जल जीवन मिशन बना बदलाव की धारा

                              हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल, वर्षों पुरानी जल समस्या...

                              रायपुर : सुकमा में ‘लखपति दीदी’ अभियान को मिलेगी नई गति

                              महिलाओं की आर्थिक मजबूती पर फोकसरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories