BREAKING: इजराइली हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा बंद किया, लेबनान पर एयरस्ट्राइक में 254 लोग मारे गए थे, ट्रम्प बोले- सीजफायर में हिजबुल्लाह शामिल नहीं

              तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: इजराइल ने बुधवार को लेबनान में कई जगहों पर एयरस्ट्राइक की। इन हमलों में 254 लोग मारे गए और 1,165 लोग घायल हो गए। लेबनान की नागरिक सुरक्षा टीम के अनुसार, मारे गए लोग लेबनान के बेरुत, बालबेक, हर्मेल, नबातीह, अले डिस्ट्रिक्ट, सिडोन और टायर के थे।

              न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, इजराइली हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा बंद कर दिया है। इससे पहले उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने चेतावनी दी थी कि अगर सीजफायर में लेबनान को शामिल नहीं किया गया, तो यह समझौता टूट जाएगा।

              वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि ईरान के साथ सीजफायर प्लान में हिजबुल्लाह शामिल नहीं है। इससे पहले ईरान ने अमेरिका को 10 पॉइंट का सीजफायर प्लान भेजा था, उसमें हिजबुल्लाह पर हमले रोकने की मांग की गई थी। तब इजराइल ने कहा था कि वो हिजबुल्लाह पर हमले नहीं रोकेगा।

              अमेरिका और ईरान के बीच करीब 40 दिन बाद 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनी है। ट्रम्प ने बताया कि यह फैसला पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ की अपील के बाद लिया गया।

              सीजफायर के ऐलान के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में जश्न मनाया गया।

              ईरानी नागरिकों ने तेहरान में इजराइल और अमेरिका के झंडे जलाकर सीजफायर का जश्न मनाया।

              ईरानी नागरिकों ने तेहरान में इजराइल और अमेरिका के झंडे जलाकर सीजफायर का जश्न मनाया।

              सीजफायर के जश्न के दौरान कई लोग पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीरें लेकर पहुंचे।

              सीजफायर के जश्न के दौरान कई लोग पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीरें लेकर पहुंचे।

              ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…

              इजराइल ने मंगलवार को दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह कमांड और कम्युनिकेशंस सेंटर पर हमला किया।

              इजराइल ने मंगलवार को दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह कमांड और कम्युनिकेशंस सेंटर पर हमला किया।

              दक्षिणी इजराइल के ऐलात शहर में मंगलवार को इजराइली डिफेंस सिस्टम ईरानी मिसाइलों को रोकते हुए।

              दक्षिणी इजराइल के ऐलात शहर में मंगलवार को इजराइली डिफेंस सिस्टम ईरानी मिसाइलों को रोकते हुए।

              इजराइली सेना ने मंगलवार को लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया।

              इजराइली सेना ने मंगलवार को लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया।


                              Hot this week

                              रायपुर : दंतेवाड़ा में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

                              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ जिलेभर...

                              रायपुर : खामोशी में बीत रहा था बचपन, अब सुनाई देंगी दुनिया की आवाजें

                              राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की पहल से डुंडेरा की...

                              रायपुर : हर-हर महादेव और बोल-बम के जयघोष के साथ निकली भोरमदेव पदयात्रा, शिवमय हुआ कबीरधाम

                              उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हजारों श्रद्धालुओं के साथ पदयात्रा...

                              रायपुर : कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर – वनमंत्री केदार कश्यप

                              ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्यशाला आयोजित120 स्कूली विद्यार्थियों ने वरिष्ठ कार्टूनिस्टों...

                              Related Articles

                              Popular Categories