Stock Market Today: सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 76,632 पर बंद, निफ्टी भी 222 अंक नीचे 23,775 पर आया; ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली

          मुंबई: शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 931 अंक (1.20%) नीचे 76,632 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 222 अंक (0.93%) गिरकर 23,775 पर आ गया। आज ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही। मेटल और फार्मा शेयरों में तेजी रही।

          बाजार में गिरावट की 3 वजहें

          • जियोपॉलिटिकल टेंशन: लेबनान पर हमले के बाद ईरान-अमेरिका के बीच लंबे समय तक सीजफायर रहने की उम्मीदें कम हो गई है। इससे निवेशकों में डर बैठ गया है।
          • कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें: हॉर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों की आवाजाही अभी भी शुरू नहीं हो पाई है। इससे तेल की कीमतों में उछाल आया है और बाजार में गिरावट।
          • प्रॉफिट बुकिंग: अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर के बाद कल भारतीय बाजार में करीब 4% की तेजी आई थी। इस वजह से लोग आज मुनाफा बुक कर रहे हैं।

          एशियाई बाजारों में गिरावट

          इंडेक्सलेवलपॉइंट बदलावपरसेंट चेंज
          कोस्पी (साउथ कोरिया)5778-94-1.61%
          निक्केई (जापान)55895-413-0.73%
          हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग)25752-141-0.54%
          शंघाई कंपोजिट (चीन)3966-29-0.72

          अमेरिकी बाजार में 8 अप्रैल को तेजी रही

          इंडेक्सलेवलपॉइंट बदलावपरसेंट चेंज
          डाउ जोन्स4791013252.85%
          नैस्डैक226356172.80%
          S&P 50067831662.51%

          कल सेंसेक्स 2946 अंक चढ़कर बंद हुआ था

          अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद कल 8 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 2946 अंक (3.95%) चढ़कर 77,563 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 874 अंक (3.78%) की तेजी रही, ये 23,997 पर बंद हुआ।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories