कोरबा: खड़ी बाइक की सीट के नीचे मिला 6 फीट लंबा कोबरा, किक मारते ही फुंकारने लगा, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला

              कोरबा: जिले के नक्तिखार क्षेत्र में बुधवार रात दीपक एक्का के घर के बाहर खड़ी बाइक की सीट के नीचे करीब 6 फीट लंबा कोबरा सांप मिला। सूचना पर पहुंचे रेस्क्यू टीम ने सावधानी से कोबरा को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

              रात करीब 11 बजे जब दीपक एक्का बाइक को घर के अंदर लाने के लिए किक मारने लगे, तो सांप ने फुंकार मारना शुरू कर दिया। पहले उन्हें लगा कि यह बाइक की कोई आवाज है, लेकिन जब सांप फन निकालकर बाहर आया और फुंकारने लगा, तो दीपक डरकर चिल्लाते हुए वहां से भागे।

              RCRS टीम को दी गई सूचना

              उन्होंने तुरंत घर के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद घर में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) की टीम को दी गई। टीम के सदस्य अजय, तिलक और सतेंद्र तुरंत मौके पर पहुंचे।

              सीट के नीचे से सुरक्षित निकाला

              उन्होंने सबसे पहले सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घर के सभी लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके बाद अजय ने पूरी सावधानी और कुशलता के साथ कोबरा सांप का सफल रेस्क्यू किया। सांप को बाइक की सीट के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

              सांप के रेस्क्यू होने के बाद घर के लोगों ने राहत की सांस ली। RCRS टीम ने आम जनता से अपील की है कि यदि आपके घर या आसपास कहीं भी सांप या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे, तो घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026

                              जोखिम आधारित बिजनेस परमिशन व्यवस्था लागू करने वाला देश...

                              Related Articles

                              Popular Categories