कोरबा: SECL कुसमुंडा खदान में 24 घंटे में दूसरी बड़ी घटना, डंपर अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिरा, चालक गंभीर

          कोरबा: जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी घटना हुई है। नीलकंठ कंपनी का एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

          घायल डंपर चालक की पहचान सोनपुरी निवासी भीम पटेल के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों ने उसे खदान क्षेत्र से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

          घटना की सूचना मिलते ही घायल चालक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उसकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। यह घटना 24 घंटे के भीतर हुई दूसरी दुर्घटना है। मंगलवार सुबह इसी कुसमुंडा खदान क्षेत्र में नीलकंठ साकार जीवी कंपनी के दो डंपर डंप स्लाइड होने के कारण नीचे गिर गए थे।

          दोनों ड्राइवर बाल-बाल बचे

          हालांकि, उस घटना में दोनों ड्राइवर बाल-बाल बच गए थे। कर्मचारियों का आरोप है कि खदान में सुरक्षा के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, जिससे मजदूरों और चालकों की जान जोखिम में रहती है।

          घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण खदान कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने खदान प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories