रायपुर : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) अंतर्गत राष्ट्रीय स्वाथ्य प्राधिकरण के मानकों के अनुरूप आवश्यक दिशा-निर्देशों के अनुपालन न करने वाले 59 अस्पतालों के विरुद्ध कार्यवाही

            रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य नोडल एजेंसी, छत्तीसगढ़ द्वारा आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों के विरुद्ध Hospital Empanelment Module (HEM 2.0) पंजीयन हेतु निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन न करने पर छत्तीसगढ़ राज्य के 59 अस्पतालों पर कार्यवाही की गई है । 

            राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) नई दिल्ली के दिशा-निर्देश अनुसार आयुष्मान योजना अंतर्गत पंजीकृत सभी अस्पतालों को HEM 2.0 पोर्टल पर अपनी जानकारी अद्यतन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य था, जिसके लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई थी, किन्तु अनेक स्मरण पत्र जारी किए जाने के उपरांत भी कई अस्पतालों द्वारा न तो जानकारी अद्यतन की गई और न ही पोर्टल पर प्राप्त प्रश्नों का उत्तर दिया गया। 

            जिला स्तर से प्राप्त अनुशंसाओं एवं समीक्षा के आधार पर निम्नानुसार कार्यवाही की गई है— 21 अस्पतालों, जिन्होंने ‘एक बार भी आवेदन प्रस्तुत नहीं किया’, आगामी आदेश तक निलंबित किए जाने की कार्यवाही की गई है । 12 अस्पतालों को आवश्यक जानकारी अद्यतन न करने एवं क्वेरी का उत्तर न देने के कारण आवश्यक क्वेरी पूर्ण किए जाने तक निलंबित किए जाने की कार्यवाही की गई है । इसके अतिरिक्त 26 अस्पतालों, जिनके आवेदन अपूर्ण पाए गए तथा पुनः प्रस्तुत नहीं किए गए, के विरुद्ध भुगतान एवं प्री-ऑथ रोकने की कार्यवाही की जा रही है। 

            यह कार्यवाही आयुष्मान योजना के प्रावधानों के तहत तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है, ताकि योजना के अंतर्गत पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जा सके । राज्य नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ द्वारा सभी पंजीकृत अस्पतालों को अपील की गई है कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत नए पोर्टल HEM 2.0 में पंजीयन हेतु निर्धारित मानकों को पूर्ण करते हुए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें तथा समयबद्ध रूप से आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करें, जिससे अस्पतालों को आयुष्मान योजना में पंजीकृत कर निर्बाध सेवा सेवा प्रदाय किया जा सके |

            21 अस्पताल –निलंबित (जिन्होंने आवेदन ही नहीं किया

            New Ayushman Hospital, Bemetara 
            A P Surgical Center, Durg
            IMI Hospital, Durg 
            Aum Hospital, Durg 
            Sai Kripa Multispeciality Hospital, Durg 
            Gangotri Hospital, 
            Durg 
            Someshwar Hospital, Gariyaband 
            Sewa Bhawan Hospital, Mahasamund 
            Jowhary Hospital, Raipur 
            Mahadev Hospital, Raipur
            New Raipura Hospital, Raipur
            Shivam Hospital, Raipur 
            Saubhagya Hospital, Raipur 
            Jain Hospital, Raipur
            Laxmi Hospital & Maternity Home, Raipur
            Siddhi Vinayak Hospital, Raipur
            Vardaan Hospital, Raipur 
            Vasudev Multispeciality Hospital, Raipur 
            Shri Rama Multispeciality Hospital, Raipur 
            Maa Sharda Nursing Home, Raipur
            Om Netra Kendra & Laser Vision, Raipur

            12 अस्पताल –निलंबित (जानकारी अपडेट नहीं करने एवं क्वेरी का जवाब नहीं देने पर

            Pinaki Sobha Hospital & Maternity Care, GPM 
            MD Modi Memorial Hospital, Janjgir-Champa 
            Netam Hospital & Infertility Centre, Kondagaon
            Shri Uttam Sai Care Hospital, Mahasamund 
            Shree Dani Care Multispeciality Hospital, Raipur 
            Shree Krishna Multispeciality Hospital, Raipur 
            Shri Mahaveer Hospital, Raipur 
            Shri Sai Ram Hospital, Raipur
            Kalda Nursing Home, Raipur 
            Kanha Multispeciality Hospital, Raipur 
            Pragya Hospital, Raipur 
            Life Care Hospital, Raipur

            26 अस्पताल – भुगतान एवं प्री-ऑथ रोका गया (अपूर्ण दस्तावेज एवं पुनः आवेदन न करने पर

            Shakuntala Hospital, Balod 
            Suvidha Hospital, Durg 
            Roop Jeevan Hospital, Kabirdham
            Shree Radhe Krishna Care Hospital, Mahasamund 
            Pandey Nursing Home, Raipur 
            Drishti Netralay, Raipur
            Vaidehi Hospital, Raipur 
            Anant Hospital, Raipur
            Shree Sai Care Hospital, Raipur 
            Anushka Hospital, Raipur 
            Mamta Hospital, Raipur
            Lalmati Multispeciality Hospital, Raipur 
            Karma Hospital, Raipur 
            Shree Ram Multispeciality Hospital, Raipur 
            Raipur Hospital & Research Center, Raipur 
            Srimaa Sarada Arogyadham Hospital, Raipur
            Roopjeevan Hospital, Raipur 
            Shri Dani Care Hospital, Raipur 
            Jeevan Anmol Hospital, 
            Raipur Sadbhavna Hospital, Raipur
            Ekta Institute of Child Health, Raipur 
            Chandrani Sardarilal Eye & ENT Hospital, Raipur 
            Rawatpura Sarkar Hospital, Raipur 
            Aastha Multispeciality Hospital, Raipur 
            Chhattisgarh Eye Hospital, Raipur 
            Shashwat Hospital, Raipur


                          Hot this week

                          कोरबा: मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी

                          311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories