मुंबई: छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में आग लगी, रनवे एरिया से धुआं उठा, गेट बंद किए; कुछ उड़ानें रोकी गईं

        महाराष्ट्र: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गुरुवार शाम आग लग गई। फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

        एयरपोर्ट प्रवक्ता के मुताबिक, आग शाम 6:10 बजे लगी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पावर हाउस के सीलिंग लेवल तक ही रही। वहां मौजूद इलेक्ट्रिक ट्रे, वायरिंग, केबल, इंस्टॉलेशन और इलेक्ट्रिक पैनल जल गए।

        आग से जुड़ी 4 तस्वीरें…

        आग से टर्मिनल-1 का सीटिंग एरिया पूरा धुएं से भर गया।

        आग से टर्मिनल-1 का सीटिंग एरिया पूरा धुएं से भर गया।

        आग को कुछ ही देर में बुझा लिया गया, लेकिन तब तक पूरे एरिया में धुआं फैल गया।

        आग को कुछ ही देर में बुझा लिया गया, लेकिन तब तक पूरे एरिया में धुआं फैल गया।

        थोड़ी देर लिए लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

        थोड़ी देर लिए लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

        आग से थोड़ी दूरी पर ही एक फ्लाइट खड़ी थी। दूर तक धुआं उठता हुआ दिखा।

        आग से थोड़ी दूरी पर ही एक फ्लाइट खड़ी थी। दूर तक धुआं उठता हुआ दिखा।

        गेट बंद किए, कुछ फ्लाइट रोकी गईं

        सुरक्षा के कारण कुछ देर के लिए एयरपोर्ट के सभी गेट बंद कर दिए गए, जिससे यात्रियों की लाइन लग गई। टर्मिनल-1 की कुछ फ्लाइट एहतियात के तौर पर रोकी गईं, जिससे फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।



                Hot this week

                रायपुर : राजस्व कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई, पांच पटवारी निलंबित

                डिजिटल फसल सर्वेक्षण में उदासीनता और राजस्व अभिलेखों में...

                Related Articles

                Popular Categories