Stock Market Today: सेंसेक्स 919 अंक चढ़कर 77,550 पर बंद, निफ्टी 275 अंक चढ़कर 24,050 पर पहुंचा; बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी

              मुंबई: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार 10 अप्रैल को सेंसेक्स 919 अंक (1.20%) की तेजी के साथ 77,550 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 275 अंकों (1.16%) की तेजी रही, ये 24,050 पर पहुंच गया। आज के कारोबार में बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी रही।

              बाजार में तेजी की वजह

              1-2 दिन में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति वार्ता से निवेशकों में उत्साह है। इजरायल के लेबनान के साथ बातचीत के लिए सहमत होने से भी तनाव में कमी आने की उम्मीद जगी है। जब भी युद्ध की आशंका कम होती है तो बाजार में पॉजिटिव सेंटिमेंट लौट आते हैं।

              एशियाई बाजारों में भी तेजी रही

              इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
              कोस्पी (साउथ कोरिया)5859811.40%
              निक्केई (जापान)5692410291.84%
              हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग)258941410.55%

              अमेरिकी बाजारों में 9 अप्रैल को तेजी रही

              इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
              डाउ जोन्स481862760.58%
              नैस्डैक228221870.83%
              S&P 5006825420.62%

              शॉर्ट टर्म में 24,600 के स्तर तक बढ़ सकता है निफ्टी

              मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक निफ्टी के लिए 24,200–24,250 का स्तर एक तात्कालिक रेजिस्टेंस है। अगर निफ्टी इस स्तर के ऊपर टिकने में कामयाब रहता है, तो यह तेजी 24,400 तक और उसके बाद शॉर्ट टर्म में 24,600 के स्तर तक बढ़ सकता है। वहीं दूसरी ओर, गिरावट की स्थिति में 23,850–23,800 का जोन एक तात्कालिक सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है।

              कल सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 76,632 पर बंद हुआ था

              शेयर बाजार में कल 9 अप्रैल को गिरावट रही। सेंसेक्स 931 अंक (1.20%) नीचे 76,632 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 222 अंक (0.93%) गिरकर 23,775 पर आ गया। ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही। मेटल और फार्मा शेयरों में तेजी रही।


                              Hot this week

                              रायपुर : केतनपाल में जल जीवन मिशन बना बदलाव की धारा

                              हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल, वर्षों पुरानी जल समस्या...

                              रायपुर : आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा किसानों को उन्नत धान बीजों का वितरण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान...

                              Related Articles

                              Popular Categories