रायपुर : पहाड़ी गांव तुलतुली में बदली तस्वी

            योजनाओं से संवर रहा भविष्य

            रायपुर (BCC NEWS 24): कांकेर जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित ग्राम तुलतुली आज विकास की नई राह पर अग्रसर है। कभी नक्सल प्रभाव और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझने वाला यह गांव अब शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से तेजी से बदल रहा है। ग्रामीणों को अब योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ-साथ उनका लाभ भी मिलने लगा है। ग्राम की निवासी श्रीमती मायाबती हिचामी इस बदलाव की जीवंत मिसाल हैं। उन्हें महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे उनके परिवार की स्थिति में सुधार आया है।

            मायाबती के दो बच्चे हैंकृबेटी गुड़िया कक्षा चौथी में अध्ययनरत है, जबकि पुत्र आंगनवाड़ी में शिक्षा प्राप्त कर रहा है। मायाबती बताती हैं कि पहले आर्थिक तंगी और जानकारी के अभाव के कारण बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहती थी। अब योजना से मिलने वाली राशि का वे सुनियोजित उपयोग कर रही हैं। हर माह 500 रुपये सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर बेटी के भविष्य को सुरक्षित बना रही हैं, वहीं शेष राशि बच्चों के पोषण और दैनिक जरूरतों पर खर्च करती हैं। वे कहती हैं कि अब गांव में योजनाओं की पहुंच और जागरूकता बढ़ी है, जिससे जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। 


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories