वाशिंगटन डीसी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की गाजा के लिए बनाई गई बोर्ड ऑफ पीस फिलहाल अटकी नजर आ रही है। वजह पैसे की कमी है। रॉयटर्स के मुताबिक, गाजा के पुनर्निर्माण के लिए करीब 17 अरब डॉलर का वादा किया गया था। इसमें अब तक 1 अरब डॉलर से भी कम रकम मिली है।
रॉयटर्स के मुताबिक, 10 देशों ने मदद का वादा किया था। इनमें से अब तक सिर्फ UAE, मोरक्को और अमेरिका ने रकम दी है। हाल में ईरान के साथ तनाव और जंग जैसी स्थिति ने प्रक्रिया धीमी कर दी है।
दो साल की लड़ाई में गाजा की ज्यादातर इमारतें तबाह हो चुकी हैं। पुनर्निर्माण पर करीब 70 अरब डॉलर खर्च आने का अनुमान है।
ऐसे में फंड की कमी और राजनीतिक टकराव इस शांति योजना को जमीन पर उतरने से रोक रहे हैं। हालांकि ट्रम्प की संस्था ने आरोप खारिज किए हैं। उनका दावा है कि फंड की कमी नहीं है।

(Bureau Chief, Korba)




