रायपुर : सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित

            रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री, श्री विष्णु देव साय  द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसी क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया जा रहा है। इन पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। उक्त पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा एवं अन्य शर्तें विस्तृत विज्ञापन में उल्लिखित रहेंगी।

            लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक श्री अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि विस्तृत विज्ञापन छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइटhttps://vyapamcg.cgstate.gov.in/एवं स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइटhttps://eduportal.cg.nic.in/ पर जारी किया जाएगा तथा भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इन पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा, जिसकी संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।  उन्होंने यह भी बताया कि ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि संबंधी जानकारी व्यापम द्वारा पृथक से जारी की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप व्याख्याता एवं शिक्षक के पदों पर भर्ती हेतु पृथक से विज्ञापन भी जारी किए जाएंगे।


                          Hot this week

                          कोरबा: मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी

                          311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories