Stock Market Today: सेंसेक्स 123 अंक गिरकर 77,989 पर बंद, निफ्टी भी 35 अंक गिरकर 24,197 पर आया; ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

              मुंबई: आज यानी गुरुवार, 16 अप्रैल को सेंसेक्स 123 अंक (0.16%) की गिरावट के साथ 77,989 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 35 अंकों (0.14%) की गिरावट रही, ये 24,197 के स्तर पर आ गया। आज के कारोबार में मेटल और आईटी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि ऑटो और प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।

              सपोर्ट और रेजिस्टेंस

              सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857

              सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है।

              रेजिस्टेंस जोन: 24,143 | 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002

              रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है।

              नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है।

              बुधवार को सेंसेक्स 1264 अंक चढ़कर बंद हुआ था

              शेयर बाजार में 15 अप्रैल को तेजी रही। सेंसेक्स 1264 अंक (1.64%) चढ़कर 78,111 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 388 अंक (1.63%) बढ़कर 24,231 पर आ गया। कारोबार में ऑटो, आईटी, मेटल और रियल्टी के शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही।


                              Hot this week

                              रायपुर : तपती गर्मी पर शासन का बड़ा फैसला, छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र...

                              रायपुर : मादा गौर शिकार मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): वन परिक्षेत्र अर्जुनी में अक्टूबर...

                              रायपुर : बिहान योजना से बदली जिंदगी : बकरी पालन से इंद्रनिया बाई बनीं ‘लखपति दीदी’

                              साय सरकार द्वारा संचालित योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को बना...

                              Related Articles

                              Popular Categories