रायपुर : सेटरिंग प्लेट की व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनी बिहान से जुड़ी धनमती

            स्व सहायता समूह से जुड़कर लिया प्रशिक्षण, आज कमा रही 15 हजार प्रतिमाह

            रायपुर (BCC NEWS 24): एमसीबी जिला के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है और आर्थिक रूप से मजबूत हुई है। धनमती को बिहान योजना के अंतर्गत सीआईएफ के रूप में 1,60,000 रुपये तथा सीसीएल के रूप में 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। इस सहयोग से उन्होंने सेटरिंग प्लेट का व्यवसाय शुरू किया, जिससे आज वे अपने परिवार की आजीविका बेहतर तरीके से चला रही हैं और हर महीने लगभग 15,000 रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। धनमती ने बताया कि जब वे पहली बार स्व सहायता समूह से जुड़ीं, तब उन्हें इस व्यवसाय के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलने के बाद उन्होंने इस कार्य को अपनाया, जिससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि आज वे बहुत खुश हैं और आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। धनमती ने कहा कि सरकार की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है, जिससे वे भी आत्मनिर्भर बन रही हैं। धनमती की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी एक प्रेरणा है कि सही मार्गदर्शन और सरकारी सहायता से वे भी आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपने जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं।


                          Hot this week

                          कनाडा: सैन्य अड्डे पर जोरदार धमाका, 4 सैनिकों की मौत

                          अल्बर्टा: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अड्डे पर...

                          Related Articles

                          Popular Categories