BIG NEWS: ईरानी राष्ट्रपति बोले- ट्रम्प को हमारे परमाणु अधिकारों को रोकने का हक नहीं, हम युद्ध नहीं चाहते, सिर्फ आत्मरक्षा कर रहे

              तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने रविवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान के परमाणु अधिकारों को रोकने का कोई हक नहीं है।

              ईरानी न्यूज एजेंसी ISNA के मुताबिक, पजशकियान कहा, “ट्रम्प कहते हैं कि ईरान अपने परमाणु अधिकारों का इस्तेमाल नहीं कर सकता, लेकिन यह नहीं बताते कि किस जुर्म में। वह कौन होते हैं किसी देश को उसके अधिकारों से वंचित करने वाले?”

              पजशकियान का यह बयान ऐसे समय आया है जब सीजफायर की समय सीमा खत्म होने वाली है। अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत में अभी भी गतिरोध बना हुआ है। दोनों के बीच मतभेद ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज स्ट्रेट के नियंत्रण को लेकर हैं।

              पजशकियन ने दोहराया कि ईरान युद्ध नहीं चाहता है। सिर्फ आत्मरक्षा में कदम उठा रहा है। उन्होंने अमेरिका और इजराइल पर नागरिक ढांचे को निशाना बनाने का आरोप लगाया और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया।

              इससे पहले ईरानी संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर ने कहा था कि अमेरिका पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। हालात कभी भी बिगड़ सकते है।

              पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

              • भारतीय जहाजों पर फायरिंग- ईरान ने होर्मुज में 2 भारतीय जहाजों पर फायरिंग की। 14 जहाज रोके गए, 13 वापस लौटे। भारत ने राजदूत को तलब कर विरोध जताया।
              • होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद- ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए स्ट्रेट दोबारा बंद किया।
              • US ने 2.6 करोड़ बैरल तेल जारी किया- सप्लाई संकट के बीच अमेरिका ने इमरजेंसी रिजर्व से 2.6 करोड़ बैरल तेल निकालकर कंपनियों को दिया।
              • US-ईरान बातचीत का अगला दौर संभव- सोमवार को पाकिस्तान में नई बातचीत हो सकती है। दोनों पक्षों ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
              • ट्रम्प बोले- नाकेबंदी जारी रहेगी- ट्रम्प बोले- समझौता करीब है, लेकिन डील होने तक ईरान पर नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी।

                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories