रायपुर : दुधावा जलाशय नहर परियोजना को मिली गति

          25.32 करोड़ से बढ़ेगी सिंचाई क्षमता

          रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड नरहरपुर अंतर्गत दुधावा जलाशय की दाई तट नहर निर्माण कार्य के लिए 25.32 करोड़ की तृतीय पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर लगभग 1214 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्रीय कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ किसानों की आय में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। योजना का व्यय अनुसूचित जनजाति उपयोजना अंतर्गत लघु सिंचाई मद से किया जाएगा।

          राज्य शासन ने निर्देशित किया है कि कार्य निर्धारित समय-सीमा एवं स्वीकृत लागत के भीतर ही पूर्ण किया जाए। कार्य प्रारंभ से पूर्व तकनीकी स्वीकृति लेना तथा निविदा प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक बनाए रखना अनिवार्य होगा। पर्याप्त भूमि उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने एवं वित्तीय अनुशासन का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। यह परियोजना क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के साथ कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी तथा किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाने में सहायक सिद्ध होगी।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories