BIG NEWS: गुजरात में शादी के दौरान फूड पॅाइजनिंग से 200 से ज्यादा लोग बीमार, 59 को अस्पताल में भर्ती कराया गया, डिनर में आम का जूस पीने के बाद तबीयत बिगड़ी

        गुजरात: प्रदेश के दाहोद जिले में शादी के दौरान फूड पॅाइजनिंग से 200 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इनमें से 59 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सोमवार रात की है।

        शादी में 400 से ज्यादा लोग पहुंचे थे। रात 8 बजे के आसपास डिनर शुरू हुआ। कुछ लोगों के मुताबिक, आम का जूस पीने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी।

        बीमार लोगों को तुरंत नजदीकी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बाद में यह संख्या 200 से ज्यादा हो गई।

        देखें तस्वीरें…

        लोगों को तुरंत नजदीकी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

        लोगों को तुरंत नजदीकी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

        बीमार में ज्यादातर महिलाएं और बुजुर्ग थे।

        बीमार में ज्यादातर महिलाएं और बुजुर्ग थे।

        कुछ बुजुर्ग ने उल्टी की शिकायत भी की।

        कुछ बुजुर्ग ने उल्टी की शिकायत भी की।

        लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द

        दाहोद कलेक्टर योगेश निर्गुडे ने बताया कि अभलोड गांव में शादी के दौरान खाना खाने के बाद 230 लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। डॉक्टर डॉ. राजीव डामोर ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की हालत ठीक है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories