रायपुर : करवां जलाशय योजना को 27.28 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति

            680 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा लाभ

            रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन द्वारा कोरिया जिले के विकासखंड खड़गवां अंतर्गत करवां जलाशय योजना के निर्माण कार्य हेतु 27.28 करोड़ (सत्ताईस करोड़ अट्ठाईस लाख रूपये) की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के पूर्ण होने पर लगभग 680 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। योजना पर व्यय अनुसूचित जनजाति उपयोजना अंतर्गत लघु सिंचाई मद से किया जाएगा।

            राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्य स्वीकृत लागत एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। कार्य प्रारंभ करने से पूर्व तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करना तथा ड्रॉइंग एवं डिज़ाइन का अनुमोदन सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। निविदा प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक रखा जाएगा तथा कम से कम 75 प्रतिशत बाधारहित भूमि उपलब्ध होने पर ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

            निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं तथा किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्य को अनुबंधानुसार समय-सीमा मंि पूर्ण करना अनिवार्य होगा तथा अनावश्यक समय-वृद्धि की अनुमति नहीं दी जाएगी। परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा, जिससे स्थानीय कृषि एवं अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories