कर्नाटक: बेंगलुरु में युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाकर मार डाला, सरप्राइज देने का झांसा देकर पहले युवक की आंखों पर पट्टी बांधी, कुर्सी पर बैठाकर हाथ-पैर बांधे, फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी; आखिरी पलों का बनाया वीडियो

            कर्नाटक: बेंगलुरु में पुलिस ने बुधवार को एक युवती को बॉयफ्रेंड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवती ने 21 अप्रैल को सरप्राइज देने का झांसा देकर युवक की आंखों पर पट्टी बांधी। फिर कुर्सी पर बैठाकर रस्सी से हाथ-पैर बांधे और जिंदा जला दिया।

            युवती ने बॉयफ्रेंड की मौत का वीडियो भी बनाया। आरोपी प्रेमा और मृतक किरण, दोनों 27 साल के थे। दोनों शहर के राजाजीनगर स्थित मोबाइल स्टोर में साथ काम करते थे और करीब दो साल से रिलेशनशिप में थे।

            घटना शहर के ब्यादरहल्ली इलाके में प्रेमा के घर पर दोपहर करीब 2 बजे हुई। प्रेमा के परिवार के लोग घर पर नहीं थे। इसी का फायदा उठाकर उसने किरण को बुलाया और हत्या कर दी। किरण तुमकुरु जिले के चिक्कनायकनहल्ली का रहने वाला था।

            बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी की फोटो शेयर की है।
            बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी की फोटो शेयर की है।

            पड़ोसियों ने चीखें और धुआं देखकर पुलिस बुलाई

            नॉर्थ-वेस्ट के डीसीपी नागेश डीएल के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि आरोपी युवती ने रोमांटिक मीटिंग के बहाने युवक को बांधा। कुछ ही मिनट बाद उसपर केरोसिन या पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

            खुद को छुड़ा न पाने के कारण किरण की मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने चीखें और धुआं देखकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। शुरुआत में पुलिस ने इसे आत्महत्या मान लिया था, लेकिन जांच में कई गड़बड़ियां सामने आने पर मामला हत्या का निकला।

            प्रेमा ने कहा था- किरण ने खुद ही आग लगाई थी

            मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रेमा ने अपने शुरुआती बयान में दावा किया था कि किरण ने खुद को आग लगा ली थी। प्रेमा ने कहा कि घटना के समय वह बाथरूम में थी। चीखें सुनकर बाहर आई तो किरण को आग में जला हुआ पाया।

            हालांकि जांच के दौरान पता चला कि किरण अपने साथ कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं लाया था। पुलिस के अनुसार, ज्वलनशील पदार्थ पहले से खरीदा गया था, जिससे हत्या की प्री-प्लानिंग का शक मजबूत हुआ।

            घटना के बाद घर में धुआं फैल गया था। पीड़ित का शव जली हुई हालत में मिला।

            घटना के बाद घर में धुआं फैल गया था। पीड़ित का शव जली हुई हालत में मिला।

            शादी करने से इनकार करने पर नाराज थी प्रेमा

            पूछताछ के दौरान प्रेमा बार-बार बयान बदल रही थी लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि किरण उसे नजरअंदाज कर रहा था। इसके कारण हाल के दिनों में दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था।

            प्रेमा इस बात से भी नाराज थी कि किरण ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने प्रेमा का मोबाइल जब्त किया है, जिसमें घटना का वीडियो मौजूद है। फिलहाल पुलिस पीड़ित के परिवार की औपचारिक शिकायत का इंतजार कर रही है।

            घटना के समय घर में सिर्फ प्रेमा थी। उसके परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे।

            घटना के समय घर में सिर्फ प्रेमा थी। उसके परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे।


                          Hot this week

                          बिलासपुर: एनटीपीसी सीपत ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सतर्कता का संदेश

                          बिलासपुर (BCC NEWS 24): एनटीपीसी सीपत द्वारा सतर्कता जागरूकता...

                          कोरबा: कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश

                          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग...

                          Related Articles

                          Popular Categories