छत्तीसगढ़: नारायणपुर में पालतू तोते के लिए फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी, पेड़ से नीचे उतारने में हजारों लीटर पानी बहाना पड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला ?

            छत्तीसगढ़: प्रदेश के नारायणपुर में एक पालतू तोता पेड़ पर बैठ गया। उसे नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पानी की तेज बौछारें कीं। इस दौरान हजारों लीटर पानी बहा दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो OBC बॉयज हॉस्टल के पास का बताया जा रहा है।

            तोता किसका है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शंस आ रहे हैं। कोई इसे किसी अधिकारी का तोता बता रहा है, तो कोई फायर ब्रिगेड के इस्तेमाल पर सवाल उठा रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की बर्बादी को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

            पहले देखिए ये तस्वीरें…

            तोता पेड़ पर बैठा, नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड ने पानी की तेज बौछारें डाली।

            तोता पेड़ पर बैठा, नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड ने पानी की तेज बौछारें डाली।

            तोते पर पानी डालने के लिए फायर ब्रिगेड बुलाई गई।

            पानी की बौछार डालने के बाद तोता नीचे उतरा।

            पानी की बौछार डालने के बाद तोता नीचे उतरा।

            जानिए क्या है पूरा मामला ?

            जानकारी के अनुसार, ओबीसी बॉयज हॉस्टल कैंपस के पास कहीं से आकर एक तोता पेड़ पर बैठ गया। लंबे समय तक वहीं बैठा रहा। वह नीचे उतरने का नाम ही नहीं ले रहा था। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

            जिसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पानी की तेज बौछारें डाली। तोता काफी ऊंचाई पर बैठा था और उसे नीचे लाने के लिए पाइप से लगातार पानी डाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद तोता नीचे उतरा। इस दौरान हजारों लीटर पानी बहाया गया, जबकि इलाका पहले से ही भीषण गर्मी और पानी की कमी से जूझ रहा है।

            तोता के नीचे उतरने के बाद युवक उसे उठा ले गया।

            तोता के नीचे उतरने के बाद युवक उसे उठा ले गया।

            सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल

            स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवा का इस्तेमाल आगजनी, दुर्घटनाओं और जनसेवा के लिए होना चाहिए, न कि इस तरह के कामों के लिए।

            सोशल मीडिया साइट पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं।

            सोशल मीडिया साइट पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं।

            किस अधिकारी का था तोता, स्पष्ट नहीं

            लोगों का आरोप है कि, यह सरकारी संसाधनों और पानी की खुली बर्बादी है। हालांकि, तोता किस अधिकारी का है, फिलहाल अभी यह आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं है। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि इस मामले में जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।


                          Hot this week

                          कोरबा: कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश

                          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग...

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

                          रायपुर (BCC NEWS 24): बारिश से प्रभावित राजधानी रॉयल्स...

                          Related Articles

                          Popular Categories