रायपुर : पथरिया बैराज को 56.06 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति

            पथरिया बैराज से 1925 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगी सिंचाई सुविधा

            रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन द्वारा मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया अंतर्गत पथरिया बैराज निर्माण कार्य हेतु 56.06 करोड़ (छप्पन करोड़ छः लाख रुपये) की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के पूर्ण होने पर लगभग 1640 हेक्टेयर खरीफ एवं 285 हेक्टेयर रबी फसल मिलाकर कुल 1925 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।

            राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत कार्य लागत एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। कार्य प्रारंभ करने से पूर्व सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करना तथा ड्रॉइंग एवं डिज़ाइन का अनुमोदन सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। निविदा प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक रखा जाएगा तथा कम से कम 75 प्रतिशत बाधारहित भूमि उपलब्ध होने पर ही निविदा आमंत्रित की जाएगी। निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं तथा किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

            राज्य शासन ने कहा है कि कार्य को अनुबंधानुसार निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना अनिवार्य होगा तथा अनावश्यक समय-वृद्धि की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, यदि योजना में भू-अर्जन प्रस्तावित है तो स्वीकृत राशि की सीमा के अंतर्गत ही व्यय किया जाएगा तथा बिना पूर्व स्वीकृति किसी अन्य मद से राशि का उपयोग नहीं किया जाएगा। यदि भू-अर्जन प्रस्तावित नहीं है तो शासकीय भूमि पर ही निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा, जिससे स्थानीय कृषि, उत्पादन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।


                          Hot this week

                          कोरबा: कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश

                          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग...

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

                          रायपुर (BCC NEWS 24): बारिश से प्रभावित राजधानी रॉयल्स...

                          कोरबा: जिला पशु चिकित्सालय कोरबा में मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं

                          एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र ने सीएसआर मद से 49.35 लाख...

                          Related Articles

                          Popular Categories