KORBA : पानी को व्यर्थ न बहायें, नल कनेक्शन में टुल्लू पम्प न लगायें – महापौर

              कोरबा (BCC NEWS 24): महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने समस्त नागरिकबंधुओं से अपील करते हुये कहा है कि पानी की एक-एक बूॅंद कीमती है, अतः इसे व्यर्थ न बहायें, अपने घरों के नल कनेक्शन में टुल्लू पम्प लगाकर पानी न खींचे, छत के ऊपर रखी पानी टंकियों में अनिवार्य रूप से स्टापर लगवायें, घर की टंकियों, बर्तनों में पानी भर जाने के बाद नलों को बंद कर दें, ताकि पानी व्यर्थ में न बहंे। अपने नल कनेक्शन में टुल्लू पम्प लगाने वालों पर निगम लगातार कार्यवाही कर रहा है, अतः टुल्लू पम्प न लगायें तथा कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचें।
              यहॉं उल्लेखनीय है कि आमजन द्वारा लगातार यह शिकायत की जा रही है कि कतिपय लोगों द्वारा अपने घर के नल कनेक्शन में टुल्लू पम्प लगाकर पानी खींचा जा रहा है, जिससे पड़ोस के घरों एवं अंतिम छोर के घरों तक पर्याप्त पानी की आपूर्ति   बाधित हो रही है तथा अंतिम छोर के लोगों के घरों में पानी का प्रेशर अत्यंत कम हो जाता है तथा उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता।

              इन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि कृपया पानी को व्यर्थ न बहायें, नल से पानी भरने के बाद नल की टोटियों को बंद कर दें, अपने घर के नल कनेक्शन में टुल्लू पम्प लगाकर पानी न खींचे, इससे आपके पड़ोसियों के घर तक तथा अंतिम छोर के घरों में पानी का प्रेशर कम हो जाता है, जिससे उन्हें पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पाता। उन्होने कहा है कि नगर पालिक निगम कोरबा बढ़ती गर्मी को देखते हुये पेयजल की दोनों समय नियमित आपूर्ति कर रहा है, ताकि आप समस्त नागरिकबंधुओं को इस बढ़ती गर्मी में पानी की कमी न हों। महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा है कि जैसा कि आपको विदित है कि जल की एक-एक बूॅंद कीमती है, अतः पुनः आग्रह करती हूॅं कि कृपया पानी को व्यर्थ न बहायें, पानी की बचत करें, घरों में पानी टंकियॉं व बर्तन भर जाने के बाद नलों को बंद कर दें, ताकि पानी व्यर्थ न बहे। उन्होने पुनः आग्रह करते हुए कहा है कि नल कनेक्शन में टुल्लू पम्प कदापि न लगायें तथा निगम की नियमित जलापूर्ति व्यवस्था व हर घर तक पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति बनाये रखने में अपना सहयोग दें।    


                              Hot this week

                              KORBA : मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को

                              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा...

                              Related Articles

                              Popular Categories