KORBA : मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित मण्डी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 अपै्रल 2026 (रविवार) को जिले के कुल 32 परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा। परीक्षा का समय पूर्वान्ह 10ः00 से 12.15 बजे तक निर्धारित है। जिले में कुल 9790 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण हेतु 03 उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। परीक्षार्थियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय ई.व्ही.पी.जी. महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्शन केन्द्र बनाया गया है। जिसका दूरभाष नं./मो.नं. 9827488964, 9826331942 है। ब्रिफिंग 24 को- उक्त परीक्षा से संबंधित ब्रिफिंग हेतु 24 अपै्रल को शासकीय ईविपीजी कालेज कोरबा में अपरांह 11 बजे बैठक रखी गई है। सर्व संबंधितों को ब्रिफिंग में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने निर्देशित किया गया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories