रायपुर : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्य स्तरीय विविध कार्यक्रमों का आयोजन

              प्रदेशभर के वालंटियर्स होंगे शामिल

              रायपुर (BCC NEWS 24): विश्व रेडक्रॉस दिवस (08 मई) के अवसर पर छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में रेडक्रॉस राज्य शाखा रायपुर के चेयरमैन श्री तोमन साहू की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस भवन में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जारी की गई। निर्धारित कार्यक्रमों के तहत समूह नृत्य, प्रहसन एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें प्रदेशभर के रेडक्रॉस वालंटियर्स भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

              बैठक में रेडक्रॉस गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु जन-जागरूकता अभियान, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) प्रशिक्षण का विस्तार तथा विशेष अवसरों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन शामिल है। साथ ही रक्तदान शिविरों को वृहद स्तर पर आयोजित कर जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

              जूनियर रेडक्रॉस एवं यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से विद्यार्थियों को मानवीय सेवा से जोड़ने और उनमें सेवा भाव विकसित करने पर भी बल दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी कार्ययोजना के अनुसार माहवार गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्ययोजना में शैक्षणिक भ्रमण, प्राकृतिक अध्ययन, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, काउंसलर ट्रेनिंग, ट्रैकिंग कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता को शामिल किया गया है। इसी प्रकार रक्तदाता दिवस, विश्व योग दिवस, साक्षरता दिवस, आपदा प्रबंधन, दिव्यांगजन जागरूकता सहित वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का प्रावधान किया गया है। बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु अपने सुझाव भी दिए।


                              Hot this week

                              रायपुर : विकास और पर्यावरण के संतुलन का मिसाल बना भखारा आईटीआई

                              31 लाख से संवरा ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’, कौशल विकास...

                              ​रायपुर : पुनर्वास नीति से बदली जिंदगी

                              नारायणपुर में 18 आत्मसमर्पित नक्सलियों को 19.73 लाख रुपये...

                              Related Articles

                              Popular Categories