Stock Market Today: सेंसेक्स 1000 अंक गिरकर 76,664 पर बंद, निफ्टी 275 अंक नीचे 23,898 पर आया; आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

              मुंबई: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार 24 अप्रैल को सेंसेक्स 1000 अंक (1.29%) की गिरावट के साथ 76,664 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 275 अंक (1.14%) गिरकर 23,898 के स्तर पर आ गया। आज के कारोबार में आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।

              अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से गिरा बाजार

              अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीजफायर की 22 अप्रैल की डेडलाइन को आगे तो बढ़ा दिया है, लेकिन तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। अमेरिकी नौसेना ने ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी अब भी जारी रखी है, वहीं ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ में दो जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया है।

              दोनों देशों के बीच बातचीत का पिछला दौर किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाया था, जिसके बाद उम्मीद थी कि पाकिस्तान में दूसरे दौर की बातचीत होगी। हालांकि, अब निवेशकों को ऐसी किसी भी बातचीत की उम्मीद नहीं है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की इस्लामाबाद यात्रा भी टल गई है।

              नतीजों के बाद इंफोसिस का शेयर 6% से ज्यादा टूटा

              चौथी तिमाही के नतीजों के बाद इंफोसिस के शेयर में आज 6.92% से ज्यादा की गिरावट रही। ये 1,155 रुपए पर बंद हुआ। ये शेयर का 5 साल का निचला स्तर है। हालांकि, कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21% बढ़कर ₹8,501 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में ₹7,033 करोड़ का मुनाफा हुआ था। ऑपरेशन्स से होने वाला रेवेन्यू करीब 13.38% बढ़ा है।

              विदेशी निवेशकों ने 23 अप्रैल को 3200 करोड़ के शेयर बेचे

              कैटेगरीतारीखबाय वैल्यूसेल वैल्यूनेट वैल्यू
              DII23-Apr-202618,498.1917,556.84941.35
              FII/FPI23-Apr-202612,829.1216,083.83-3,254.71

              इस महीने विदेशी निवेशकों ने 47 हजार करोड़ के शेयर बेचे

              कैटेगरीतारीखबाय वैल्यूसेल वैल्यूनेट वैल्यू
              DIIइस महीने अब तक2,82,703.562,47,925.6034,777.96
              FII/FPIइस महीने अब तक2,16,734.302,64,270.39-47,536.09

              नोट: सभी आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

              कच्चा तेल 100 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा

              ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है।

              एक दिन पहले सेंसेक्स 852 अंक गिरकर 77,664 पर बंद हुआ था

              सेंसेक्स 23 अप्रैल को 852 अंक (1.09%) गिरकर 77,664 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 205 अंकों (0.84%) की गिरावट रही, ये 24,173 पर आ गया। कल के कारोबार में फार्मा और मीडिया शेयरों में खरीदारी रही, जबकि ऑटो में सबसे ज्यादा बिकवाली।


                              Hot this week

                              रायपुर : रेत के अवैध उत्खनन के मामले में तीन ट्रैक्टर जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव जिले में रेत के...

                              रायपुर : आजादी के 78 साल बाद अबुझमाड़ के मयूरीपारा तक पहुंची विकास की राह

                              प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को...

                              Related Articles

                              Popular Categories