रायपुर : भीषण गर्मी में राशन वितरण : व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

            रायपुर (BCC NEWS 24): प्रदेश में 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहे तापमान के बीच राशन वितरण व्यवस्थ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते  हुए कहा है कि राशन दुकानों के संचालन समय में शिथिलता रखते हुए सुबह एवं शाम के समय वितरण को प्राथमिकता दिया जाए , ताकि उपभोक्ताओं को तेज धूप में परेशानी न हो। साथ ही दुकानों में पेयजल, छाया एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए हैं ।

            खाद्य विभाग द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि राशन वितरण पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है और किसी प्रकार की बाधा नहीं है। कुछ स्थानों पर आई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि वे मैदानी स्तर पर सतत निगरानी बनाए रखें तथा हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। राज्य सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।


                          Hot this week

                          कनाडा: सैन्य अड्डे पर जोरदार धमाका, 4 सैनिकों की मौत

                          अल्बर्टा: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अड्डे पर...

                          Related Articles

                          Popular Categories