BIG NEWS: हुगली में TMC सांसद की कार पर ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला, हादसे में मिताली बाग धायल, ड्राइवर को भी आई चोट; पार्टी ने BJP पर लगाया आरोप

              कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हुगली में सोमवार को TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला हुआ। हमला उस वक्त हुआ, जब मिताली बाग गोगहाट से आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं। हमले में कार के शीशे टूट गए। सांसद और उनके ड्राइवर को चोट आई है।

              दोनों को आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद कैमरे के सामने मिताली बाग फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा, ‘मेरी गाड़ी की हालत देखिए। उन लोगों ने बड़े-बड़े पत्थर फेंके। मैं किसी तरह जान बचाकर निकली हूं।’

              TMC का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने गोगहाट में सांसद की गाड़ी पर ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला किया। TMC ने अपने ट्वीट में कहा- गृह मंत्री अमित शाह ने धमकी दी थी कि जो भी घर से बाहर निकलेगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा। उसी के बाद यह हमला हुआ।

              TMC सांसद पर हमले की दो तस्वीरें…

              कार पर हमले के दौरान सांसद मिताली बाग वीडियो बना रही थीं।

              कार पर हमले के दौरान सांसद मिताली बाग वीडियो बना रही थीं।

              सांसद की कार को रास्ते में रोककर तोड़फोड़ की गई। आगे और बगल के शीशे तोड़ दिए।

              सांसद की कार को रास्ते में रोककर तोड़फोड़ की गई। आगे और बगल के शीशे तोड़ दिए।

              बंगाल चुनाव के अपडेट्स…

              • बंगाल में दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए सोमवार को प्रचार थम गया।
              • PM मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता को ओपन लेटर में कहा- हम सभी भाजपा के CM के शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मनाएंगे। यह जनता के समर्थन से उपजा भरोसा है।
              • कलकत्ता हाईकोर्ट ने भवानीपुर सीट से ममता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे BJP नेता सुवेंदु अधिकारी की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) खारिज कर दी।
              • गृह मंत्री अमित शाह ने बेहाला में जनसभा के दौरान कहा कि चुनाव के बाद भी कम से कम 60 दिनों तक केंद्रीय बल बंगाल में तैनात रहेंगे।
              गृह मंत्री शाह ने दक्षिण 24 परगना जिले के गंगासागर में आज पूजा-अर्चना की।

              गृह मंत्री शाह ने दक्षिण 24 परगना जिले के गंगासागर में आज पूजा-अर्चना की।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories