कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न : शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

              कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा ही परमो धर्म के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आज तिलक भवन, टी.पी. नगर में भव्य रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय विजय सिंह और स्वर्गीय रमेश पासवान की पावन स्मृति में किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में सीएमएचओ डॉ. एस. एन. केसरी, रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल, वाइस चेयरमैन राजेन्द्र तिवारी, चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, महिला नेत्री अंजना सिंह, दीपक सिंह, एमजेएम हॉस्पिटल के संचालक डॉ. प्रिंस जैन, स्व. विजय सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती मीना सिंह, उनके पुत्र सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी अनिल सिंह, सुनील सिंह, स्व. रमेश पासवान जी के छोटे भाई रामप्रसाद पासवान व उनके पुत्र अनुप पासवान शामिल हुए।

              सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामसिंह अग्रवाल ने कोरबा प्रेस क्लब के इस कार्यक्रम की सराहना की, उन्होंने कहा कि पत्रकारों की स्मृति में इस तरह का सेवा कार्य समाज के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण है। साथ ही स्व. विजय सिंह व स्व. रमेश पासवान के पुराने दिनों के कार्यो को याद किया। इसी तरह सीएमएचओ डॉ. केसरी ने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब कई वर्षो से जन सरोकार के तहत रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन करता आ रहा है। ऐसे आयोजन होना चाहिए इससे सीधे जनता को लाभ मिलता है। निश्चित तौर पर कोरबा प्रेस क्लब बधाई का पात्र है।

              शिविर में स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएँ दीं। जिसमें मुख्य रूप से डॉ. नितिन तोषनीवाल, डॉ. प्रितेश मसीह, डॉ. लिजो टी. जॉन और डॉ. ईशान शामिल थे। इन चिकित्सकों द्वारा बड़ी संख्या में आए लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श व दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इसी तरह स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय के ब्लड बैंक से प्रदर्शक डॉ. राजेश कुमार, सीनियर लैब टेक्नीशियन संतोष सिंह, सीनियर लैब टेक्नीशियन कुमारी उमा कर्ष, कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित कश्यप, स्वच्छक सूरज सिदार ने ड्यूटी पर उपस्थित रहकर ब्लड डोनेशन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपादित किया।

              इस वृहद आयोजन को सफल बनाने में कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। प्रेस क्लब के समस्त सदस्यों और उनके परिजनों ने भी इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जिससे आयोजन एक पारिवारिक और सामाजिक उत्सव के रूप में नजर आया। सुबह 10:00 बजे से शुरू हुए इस शिविर में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक मनोज शर्मा, अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल और सचिव नागेंद्र श्रीवास, कोषाध्यक्ष ई. जयंत, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार शाह समेत अन्य पदाधिकारियों ने इस सफल आयोजन के लिए जिले के सभी डॉक्टरों, रेडक्रॉस सोसायटी की टीम, प्रेस क्लब के साथियों और समस्त नगरवासियों का आभार व्यक्त किया है। 


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories