रायपुर : मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना से मिली राहत, निरमनी बाई के परिवार को मिला नया सहारा

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं के लिए राहतकारी साबित हो रही है। इस योजना के तहत बकाया बिजली बिल पर छूट और आसान किस्तों की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को बड़ी सहूलियत मिल रही है जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोरना की निवासी श्रीमती निरमनी बाई का परिवार भी बढ़ते बिजली बिल के कारण आर्थिक परेशानी का सामना कर रहा था। सीमित आय के चलते वे समय पर बिल जमा नहीं कर पा रहे थे, जिससे बकाया राशि लगातार बढ़ती जा रही थी।

              स्थिति में बदलाव तब आया जब उन्हें इस योजना की जानकारी मिली। उनके पुत्र कुलदीप राम ने योजना के अंतर्गत आवेदन किया और विभागीय सहयोग से उन्हें शीघ्र लाभ प्राप्त हुआ। लगभग 17 हजार रुपये का बकाया बिजली बिल घटकर करीब 5 हजार रुपये रह गया, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली। योजना के अंतर्गत सरचार्ज की शत-प्रतिशत माफी के साथ शेष राशि को आसान किस्तों में जमा करने की सुविधा दी जाती है। इससे अब यह परिवार नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान कर पा रहा है। लाभान्वित कुलदीप राम ने बताया कि यह योजना आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी है और इससे उन्हें नई शुरुआत करने का अवसर मिला है। उन्होंने इस पहल के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ का केरे गांव बना राष्ट्रीय आकर्षण, ग्रामीण पर्यटन की नई मिसाल

                              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सशक्त हो रहा...

                              रायपुर : जिला चिकित्सालय में 07 वर्षीय गौरव का हुआ सफल टॉन्सिल ऑपरेशन

                              विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने किया जटिल सर्जरीरायपुर (BCC...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को प्रोत्साहन

                              योजना का तेजी के साथ हो रहा है क्रियान्वयनधमतरी,...

                              Related Articles

                              Popular Categories