रायपुर : 6 कार्यों के लिए 1.49 करोड़ मंजूर

            रायपुर (BCC NEWS 24): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सक्ती जिले के जैजेपुर नगर पंचायत में 6 कार्यों के लिए एक करोड़ 48 लाख 85 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

            नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने जैजेपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-10, वार्ड क्रमांक-14 और वार्ड क्रमांक-15 में सांस्कृतिक भवन से बंधवा तालाब की ओर सीसी रोड के निर्माण के लिए 23 लाख दो हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। वार्ड क्रमांक-13 में संतोषी मंदिर से अड़बंधा तालाब की ओर सीसी रोड के लिए 23 लाख दो हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-3 में मेन रोड से गोठान की ओर सीसी रोड के लिए 30 लाख 62 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-12 और वार्ड क्रमांक-15 में पुराना गोदाम से धरसा की ओर सीसी रोड के लिए 20 लाख 56 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।

            विभाग ने जैजेपुर नगर पंचायत में वार्ड क्रमांक-6 में फुलवारी चौक के पास सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख 42 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक-14 में कबीर मंदिर के पास सामुदायिक भवन के लिए 26 लाख 21 हजार रुपए भी स्वीकृत किए हैं।  


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories