रायपुर : प्राकृतिक आपदा में मृतकों के परिजनों को मिली राहत, 8 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत

            रायपुर (BCC NEWS 24): जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आर.बी.सी. 6-4 के प्रावधान के तहत कुल 8 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। पहला मामला दुलदुला तहसील के ग्राम बांसपतरा का है, जहां स्वर्गीय पायल सिंह की कुएं में डूबने से 19 सितम्बर को मृत्यु हो गई थी। इस घटना में उनके पिता गोवर्धन को निकटतम वारिस के रूप में 4 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की गई है।

            दूसरा मामला बगीचा तहसील के ग्राम सरबकोम्बो का है, जहां स्वर्गीय अपोलिना एक्का की 2 जुलाई 2024 को पेड़ की डाली गिरने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में उनके पति सिलास एक्का को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रशासन द्वारा आर.बी.सी. 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories